आम जनता के हित में नही है बजट,विरोध में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

आम जनता के हित में नही है बजट,विरोध में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

आम जनता के हित में नही है बजट,विरोध में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मंगलवार को तल्लीताल गांधी पार्क में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य व नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में बजट घरेलू गैस व पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। सरिता आर्य ने कहा कि सरकार द्वारा जारी किया गया बजट आम जनता को कुछ भी नही मिला है जबकि पूरा वजट कॉर्पोरेट घरानों के लिए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : समाज के कुछ खास वर्गों को छोड़कर सभी वर्गों को निराश करने वाला बजट है- त्रिभुवन फर्त्याल

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतों में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, वह कोरोनाकाल में आम आदमी को आर्थिक तौर पर प्रभावित कर रही है। लोगों के काम-धंधे कोरोना संकट के कारण प्रभावित हुए हैं। ऐसी सूरत में जब उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत दी जानी चाहिए तब सरकार उनके ऊपर महंगाई का बोझ लाद रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

यह भी पढ़ें : इस बजट से अधिक अपेक्षा नही की जा सकती

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष से देश लॉक डाउन से जूझ रहा है। आम लोगों के पास आजीविका के साधन खत्म हो गए है। लोग अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करना अमानवीय है । कोरोना महामारी के चलते उधोगों के बंद हो जाने से लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में सरकार को लोगो की मदद करने के बजाय उनको महंगाई के बोझ तले दबने पर मजबूर करना डबल इंजन सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

यह भी पढ़ें : सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना लाफ़िंग योगा

इस दौरान सभासद पुष्कर बोरा,भवना भट्ट,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार, त्रिभवन फर्त्याल,कैलाश अधिकारी,पप्पू कर्नाटक,समीर अली,भवाना भट्ट,बंटू आर्य,नरेश दुर्गापाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पूर्व ओलंपियन राजेन्द्र सिंह रावत मल्लीताल स्टेट बैंक के शाखा उप प्रबंधक पद से हुए सेवानिवृत्त

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page