जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद न्याय पंचायत सुनकोट में किया गया शिविर का आयोजन

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद न्याय पंचायत सुनकोट में किया गया शिविर का आयोजन

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद न्याय पंचायत सुनकोट में किया गया शिविर का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में न्याय पंचायत सुनकोट में राशन कार्ड ऑनलाइन वैलिडेशन एवं ऑथेंटिकेशन हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की कई ग्राम सभाओं के राशन कार्ड धारकों द्वारा शिविर में प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें : आखिरकार सरोवर नगरी नैनीताल में हो ही गई बर्फवारी

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

अधिकांश लोगों के राशन कार्ड मौके पर ऑनलाइन चेक किये गये। अधिकांश जनता द्वारा पुत्री का विवाह हो जाने के कारण राशन कार्ड से यूनिट निरस्त कराने, कई परिवारों में बच्चों का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने तथा कई राशन कार्ड में मुखिया के पुत्र का विवाह हो जाने के कारण उनकी बहू का नाम राशन कार्ड में दर्ज होने संबंधी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

यह भी पढ़ें : समाजसेवी राहुल अरोड़ा के नेतृत्व में बेतालघाट में राम मंदिर समर्पण अभियान की हुई बैठक

मात्र 21 लोगों के राशन कार्ड मुखिया का पूर्व में आधार नम्बर न होने के कारण ऑनलाइन नहीं हुए थे, जिन्हें मौके पर ही ऑनलाइन किया गया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी शिविर में उपस्थित जनता को दी गई । शिविर आयोजित होने से क्षेत्रीय जनता को उनके क्षेत्र में ही राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण होने पर क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी की तारीफ की।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

यह भी पढ़ें : 15 दिनों के भीतर पास करें आवासीय नक़्शे – मदन कौशिक

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page