पूजा पडियार की ऐपण के जरिए कुमाऊं की विलुप्त हो रही संस्कृति को जीवंत रखने की मुहिम

पूजा पडियार की ऐपण के जरिए कुमाऊं की विलुप्त हो रही संस्कृति को जीवंत रखने की मुहिम

पूजा पडियार की ऐपण के जरिए कुमाऊं की विलुप्त हो रही संस्कृति को जीवंत रखने की मुहिम

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। अलग अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में समानता है। इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित करती है। रंगोली को उत्तराखंड में ऐपण नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड में ऐपण का अपना एक अहम स्थान है लेकिन बिगत कुछ वर्षों से ऐपण कला और कुमाऊंनी लोक कला धीरे धीरे विलुप्त होती जा रही है।

यह भी पढ़ें : Big Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने दिया सीबीआई जांच के आदेश के हाई कोर्ट के निर्णय पर स्टे आर्डर

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

मूलरूप से नैनीताल जनपद ओखलकांडा निवासी पूजा पडियार अपनी ऐपण कला के जरिए लोक कलाओं को सहेजने, लोक कलाओं को जीवंत रखने व कुमाऊंनी संस्कृति को देश में ही नही बल्कि विदेशों तक पहुँचाने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

पूजा पडियार ने कहा कि वह बचपन से ही कुमाऊंनी संस्कृति के प्रति उनका काफी रुझान रहा है और बीते 2 सालों से हुए विलुप्त हो रही कुमाऊं की संस्कृति को बचाने के लिए ऐपण के जरिए एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके ऐपण की विभिन्न राज्यों के लोगों द्वारा मांग की जा रही है। तो उनको काफी अच्छा लगता है। कुमाऊंनी संस्कृति को कुमाऊं में ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page