नारी सेवा समिति के द्वारा हिमालय की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की मुहिम

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- गुरुवार को नारी सेवा समिति के तत्वाधान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हिमालय की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु राम सेवक सभा प्रांगण में पारंपरिक लोकगीत एवं लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माँ सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लोक गायक संगीत टम्टा द्वारा पारम्परिक लोक गीत की प्रस्तुति दी गयी। व सामुहिक नृत्य किया गया. संस्था के अध्यक्ष सरोज हर्ष ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिलेखागार अजय कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान एक कदम स्वच्छता की चर्चा की गई तथा लोगों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

दौरान मुख्य अतिथि अभिलेखागार अजय कुमार ने कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुमाऊँ की पारंपरिक व लोक कला के संरक्षण के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page