उत्तराखंड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन में शहीद हुए लोगों के परिजन और आपदा के दौरान मदद पहुंचाने के लिए आइटीबीपी, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए प्रयासरत हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य विकासपथ पर अग्रसर है।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार 2022 में दोबारा सरकार बनाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के गांव तक सड़क बनाई जा रही है। विपक्ष बेवजह की राजनीति कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों के 35 स्टाल लगाए गए थे जहां हस्तनिर्मित उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए थे। इस दौरान रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सेना और आईटीबीपी के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद और रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page