नैनीताल में सादगी से मनाया गया क्रिसमस पर्व,कोविड महामारी से निवारण के लिए की गई प्रार्थना

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- क्रिसमस दिवस जो ईश्वर के प्रेम, आनंद एव उद्दार का संदेश देता है क्रिसमस का त्यौहार अब केवल ईसाई धर्म के लोगो तक ही सिमित नही रह गया है, बल्कि देश के सभी समुदाय के लोग क्रिसमस को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते है।

कोविड-19 के चलते इस बार सरोवर नगरी नैनीताल में भी सादगी से क्रिसमस पर्व मनाया गया। नगर के तल्लीताल स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च में सुबह 9:30 बजे फादर हैनरी मडोना द्वारा प्रार्थना की गई इस दौरान सीमित संख्या में ही लोगो को चर्च में प्रवेश करने दिया गया।अंत में केक काटकर यीशु का जन्म दिवस मनाया गया व लोगो के बीच केक का वितरण किया गया। इस दौरान चर्च के फादर द्वारा देश में फैली कोरोना महामारी से जल्द निवारण के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद मल्लीताल मेथोडिस्ट के पादरी राजेन्द्र लाल द्वारा चर्च में प्रार्थना सभा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

इस दौरान फादर संतोष अरुणिमा पीटर,श्रृंखला पीटर, शीला पीटर,नेहा जॉन,सारा जॉन,सुशील जॉन,नीलोफर पीटर,जॉन बरबाड़,मनोज पीटर आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page