डी एस बी परिसर के आठ शोधार्थियों तथा अतिथि प्राध्यापक का हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- डी एस बी परिसर के आठ शोधार्थियों तथा अतिथि प्राध्यापक का उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा हिन्दी विषय हेतु आयोजित चयन प्रक्रिया में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। हिंदी विभाग की अतिथि व्याख्याता कविता अप्रेती, अतिथि व्याख्याता डॉ कुसुम लता के साथ डॉ राजेश प्रसाद, पूनम आर्या, भावना उपाध्याय, दीपिका आर्या, दिव्या पाठक, विपिन चंद का राजकीय महाविद्यालय हेतु असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी में चयन हुआ है। आयोग द्वारा 75 चयनित प्राध्यापकों की सूची जारी की है। विभाग की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो एन. के. जोशी, प्रो संजय पंत, प्रो हरीश बिष्ट, डॉ रितेश शाह, प्रो राजीव उपाध्याय, प्रो एल. एम. जोशी, प्रो ललित तिवारी एवं विभागाध्यक्ष प्रो चन्द्रकला रावत, प्रो शिरीष कुमार मौर्य, प्रो नीता बोरा शर्मा ने बधाई सहित उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने सभी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को शुभकामनाएं तथा बधाई दी है और इसे विभाग की उपलब्धि बताया। बधाई देने वालों में प्रो ललित तिवारी, डॉ सुचेतन शाह, डॉ विजय कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ दीपिका गोस्वामी, डॉ सोहैल जावेद, डॉ पेनी जोशी, डॉ मनोज धुनी, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ गगनदीप हौती, डॉ सीमा चौहान ने मुबारकबाद दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page