दिल्ली की महिला पर्यटक और पुलिस के बीच झड़प

Share this! (ख़बर साझा करें)

महिला ने जमकर काटा हंगामा , हंगामा काटते हुए पुलिस कर्मियों से मारपीट


संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर मे मल्लीताल क्षेत्र में वाहन पार्क को लेकर मल्लीताल क्षेत्र में वाहन पार्क करने को लेकर दिल्ली से पहुंची एक महिला पर्यटक और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान महिला ने ड्यूटी पर तैनात महिला एसआई और अन्य पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर दी। राहगीरों के समझाने पर महिला नही मानी। बाद में राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत करवाया। बताया जा रहा है कि महिला प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल की पत्रकार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun


जानकारी के अनुसार रविवार को कोतवाली तिराहे के पास कोतवाल अशोक कुमार सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ चैकिंग कर रहे थे। तभी वहां पहुंची कार सवार महिला ने डीएसए पार्किग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर पूछा। जिस पर कोतवाल अशोक कुमार ने उन्हें पार्किग फुल होने की बात कहते हुए मेट्रोपोल में वाहन पार्क करने को कहा। इस पर महिला भड़क गई बीच रोड में वाहन पार्क कर खुद को पत्रकार बताकर रौब दिखाते हुए पुलिस से अभद्रता करने लगी। कोतवाल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानी। जिसके बाद कोतवाल को महिला पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना के बाद अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची एसआई सोनू बाफिला महिला से गाड़ी हटाने को कहा तो वह उससे भीड़ गई। इस बीच एसआई के हाथ में चोट आ गई। राहगीरों ने किसी तरह महिला को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। इधर एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि मामले में कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। शिकायत मिलती है तो कारवाई की जाएगी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page