नैनीताल में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई , तो बाजार में व्यपारियों ने बढाए सफाई को हाथ

नैनीताल में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई , तो बाजार में व्यपारियों ने बढाए सफाई को हाथ

नैनीताल में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई , तो बाजार में व्यपारियों ने बढाए सफाई को हाथ

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- सफाई कर्मचारियों की चल रही प्रदेश व्यापक हड़ताल के कारण नैनीताल नगर में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गयी है। नगर में अधिकाँश स्थानों में सभी जगह कूड़ा इत्यादि फैला हुआ है तथा गंदगी भी दुर्गंध भी अत्यधिक आ रही थी। इसी को देखते हुए तल्लीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल तल्लीताल के आह्वान पर तल्लीताल के व्यापारियों ने क्षेत्र में सफाई अभियान की शुरुआत की। अध्यक्ष मारुती नंदन साह के नेतृत्व में व्यापार मंडल कार्यकारिणी सहित व्यापारियों ने तल्लीताल बाजार क्षेत्र में बृहद सफाई अभियान चला कर जगह जगह फैले कूड़े को हटा कर बाजार को साफ़ किया।

वहीँ व्यापारियो से इस अभियान का आह्वान करते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव अमनदीप सिंह सन्नी ने कहा की परेशानी की इस घड़ी में हम सभी का फर्ज बनता है कि हम अपने घर , गली , मोहल्ला , बाजार तथा नगर को स्वच्छ रखने की पूर्ण कोशिश करें।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

उन्होंने कहा की अध्यक्ष मारुती नंदन साह एवं उनके द्वारा सभी व्यापारी जनों से सन्देश के द्वारा सूचना दी गयी की व्यापार मंडल द्वारा सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अनुरोध है कि सफाई हेतु श्रमदान के लिए दिनांक 24/07/2021 को प्रातः 6:00 बजे क्रांति चौक , तल्लीताल बाजार पर एकत्रित हों तथा एकजुट हो कर इस कार्य मे सहयोग करें । जो जन यहां नहीं पहुंच सकते वह अपने क्षेत्र मे इस अभियान को पूर्ण करें। इसी सूचना के आधार पर आज तल्लीताल बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर शुरुआत की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page