हिमालय जन सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया भीमताल झील में सफाई अभियान
हिमालय जन सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया भीमताल झील में सफाई अभियान
संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com ) – रविवार को हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय युवाओं ने बरसाती नालों से भीमताल झील में आये कूड़ा-करकट ,प्लास्टिक, बोतले एवं तमाम गंदगी को एकत्र कर कट्टों में भरकर निस्तारण किया।
टीम के प्रत्येक सदस्य ने बारी-बारी से डाठ डैम भीमेश्वर मंदिर समीप एवं झील के किनारे दो घण्टे सफाई का कार्य किया,सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सिंचाई विभाग एवं नगर प्रशासन भीमताल से झील साफ-सफाई एवं कूड़े-करकट, प्लास्टिक एवं गंदगी को उचित तरीके से निस्तारण एवं रोक-थाम की मांग की है साथ ही हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की संस्थापक फरहा खान ने सभी भीमताल वासियों से अपील की अगर कोई कचरा कचरे की निर्धारित जगह को छोड़ कर कहीं और फेंके तो उसकी जानकारी नगर पंचायत को दें ताकि उक्त व्यक्ति का चालान काट सके और वह आगे कचरा कचरे की गाड़ी में ही डाले।
इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्षा फरहा खान, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, शुभम प्रधान, विभव शर्मा, मनोज कुमार पांडे गांव रोहित जीना एवं अक्षय कुमार आदि थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित