आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में सामने आया खतौनी में कंप्यूटर से नकली एडिटिंग कर रजिस्ट्री कराने का मामला

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क, लोन आदि से सम्बन्धित आई।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार में आये फरियादीयों से स्वयं कार्यालय से बाहर जाकर की मुलाकात और उनकी समस्याओं को उनके बीच आकर जाना व उनका निस्तारण किया। कुमाऊं आयुक्त ने आयोजित जनता दरबार में प्राप्त कुल 16 समस्याओं को सुना, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष जन-समस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादियों को आगामी जनता दरबार में पेश होने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में खतौनी में कंप्यूटर से नकली एडिटिंग कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया। उप निबंधक कार्यालय, काशीपुर से हाल ही में खतौनी में एडिटिंग से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। कुमाऊं आयुक्त ने सहायक महानिरीक्षक निबंधक, रुद्रपुर को निर्देशित किया कि प्रत्येक निबंधन, कार्यालय का रोस्टरवाइज निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को दूरभाष पर वार्ता कर उक्त प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अनुचित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि उसके द्वारा राजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार से प्लॉट खरीदा गया था। क्रेता अमित कुमार ने अब तक 5.5 लाख रुपए और 7 लाख रुपए कुल 12.5 लाख रुपए की धनराशि दो किस्तों में विक्रेता पक्ष राजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार को दी है। इसके बावजूद भी विक्रेता पक्ष द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई गयी और उक्त प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसके क्रम में कुमाऊं आयुक्त ने विक्रेता पक्ष को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर अमित कुमार को 12.50 लाख की धनराशि एक सप्ताह के भीतर वापस करने के निर्देश दिए।
ग्राम सभा जाठा, बागेश्वर के स्थानीय निवासियों ने रोड बनाने की मांग रखी जिसके क्रम में आयुक्त दीपक रावत ने आगामी जिला योजना में प्रस्तावित कर रोड निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page