नूतन वर्ष 2021 के मौके पर आयुक्त कुमायू मण्डल अरविन्द सिह हृयांकी ने दी बधाई
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी (nainilive.com )- नूतन वर्ष 2021 के मौके पर आयुक्त कुमायू मण्डल श्री अरविन्द सिह हृयांकी ने प्रदेश एवं मण्डलवासियों को शुभकामनायें दी है। अपने शुभकामना संदेश मे उन्होने कहा है कि नववर्ष हर किसी की जिन्दगी मे ढेर सारी खुशिया लेकर आये। नया साल नई उम्मीदों, इच्छाओं, आशाओं तथा सम्भावनाओं को तलाशने का एक खुबसूरत मौका है। बीते साल के खट्टे मीठे अनुभवों को भूलकर हमंे नये साल का दिल खोलकर स्वागत करना चाहिए। श्री हृयांकी ने कहा कि हर नया साल सीख लेने के साथ ही उल्लास तथा खुशियों को मनाने का एक खास मौका होता है। उन्होने कहा कि हमे अपने जीवन में खुशियों के अवसरों में गरीबों और मजलूमों को भी शामिल करें। उन्होने कहा कि ऐसा करने से हमारे जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाती है। श्री हृयांकी ने कहा कि नववर्ष प्रत्येक के जीवन में खुशहाली, सुख लेकर आये यही कामना है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

देवभूमि उत्तराखंड सदियों से साहित्य, संस्कृति और सृजन की भूमि रही है- CM धामी
डीएसबी परिसर की नौसेना एनसीसी कैडेट नेहा त्रिपाठी एनआईएम उत्तरकाशी में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन
डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मिशन ग्रीन कार्यक्रम 2026 का हुआ शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय और ईडीआईआई के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान
आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को किया मौके पर ही निस्तारित