डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मिशन ग्रीन कार्यक्रम 2026 का हुआ शुभारम्भ
Nainital ( nainilive.com )- डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग आज मिशन ग्रीन का कार्यक्रम का वर्ष 2026 का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । इस अवसर पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की डॉ गीता पालीवाल ने पौधा रोपण कर इसकी सूरत की । इस अवसर पर डॉ पालीवाल ने कहा कि जीवन का सबसे बेहतरीन कार्य पौधे लगाना तथा उनकी सुरक्षा करना जिससे हमें जीवन हेतु ऑक्सीजन मिलती रहे ।

विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस के बाद विभाग वर्षों से लगातार ग्रीन मिशन आयोजित करते है जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके । इस अवसर पर अखरोट के बड़े पौधे को गमले से भूमि में हस्तांतरित किया गया । डॉ गीता पालीवाल को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह के साथ पौधे के फ्लायर भेट किये गये । कार्यक्रम में डॉ प्रभा पंत , डॉ हिमानी कार्की ,डॉ हेम जोशी ,डॉ नवीन पांडे ,शीतल कोरंगा ,विशाल बिष्ट ,लीला आदि उपस्थित रहे ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

डीएसबी परिसर की नौसेना एनसीसी कैडेट नेहा त्रिपाठी एनआईएम उत्तरकाशी में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन
कुमाऊं विश्वविद्यालय और ईडीआईआई के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान
आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को किया मौके पर ही निस्तारित
काशीपुर बस स्टैंड पर मिला 4 वर्षीय मासूम, रामनगर चीता पुलिस ने परिजनों से मिलाया