2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व के साथ लड़ेगी चुनाव: किशोर उपाध्याय

2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व के साथ लड़ेगी चुनाव: किशोर उपाध्याय

2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व के साथ लड़ेगी चुनाव: किशोर उपाध्याय

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मंगलवार को नैनीताल पहुँचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भब्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने,नैनीताल क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य व सरकार व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षो में पहली बार केंद्र व राज्य दोनो ही सरकार इतनी भृष्ट निकली है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 57 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। क्योंकि अब जनता इनके झूठे वादों को समझ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेरोजगारी के साथ ही पेट्रोल, डीजल समेत अन्य जरुरी सामनों की कीमतों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। उससे जनता काफी परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की रही है और आगे भी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी

इस दौरान पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व सांसद डा.महेंद्र पाल, पूर्व दर्जा मंत्री डा.रमेश पांडे, रईस भाई व खष्टी बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, मीना बिष्ट, डा.कृष्ण कौशल साह समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page