लालकुआं मामले में 45 लोगो पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने नैनीताल में कुमाऊँ आईजी को सौपा ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , लालकुआं/नैनीताल ( nainilive.com )- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेताओं समेत 45 लोगो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जिसके बाद कांग्रेसी नेता भगवान धामी, राजा धामी और कमल दानु की गिरफ्तारी का विरोध करने कांग्रेसी नेताओं और स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसपर पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी जिसको लेकर सोमवार को लालकुआं के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल में कुमाऊँ आईजी को सभी 45 लोगो से मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

पूर्व सांसद महेंद्र पाल,जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, लालकुआं पालिकाध्यक्ष लालचंद,कॉपरेटिव बैंक निदेशक गोपाल बिष्ट, संध्या डालाकोटी,राजेन्द्र खनवाल,वीरेंद्र बिष्ट,हरेंद्र बोरा,नैनीताल युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार,नरेश दुर्गापाल आदि लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page