कोरोना के मामलो में फिर उछाल 24 घंटे में 90,928 नए मामले ओमिक्रॉन के कुल 2,630 केस
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – देश में कोरोना (corona) के मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हे रही है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (corona virus) के 90,928 नए मामले आए. 19,206 रिकवरी (recovery) हुईं और 325 लोगों की कोरोना से मौत हुई. जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 3,51,09,286 हो गई है. वहीं एक्टिव केस की संख्या 2,85,401 है. जिसके बाद कुल 3,43,41,009 लोगों की रिकवरी की गई. 325 मौतें के बाद कुल 4,82,876 मौतें हो गई हैं. अगर वैक्सीनेशन की बात की जाए तो देश में अब तक 1,48,67,80,227 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है.
कल के मुकाबले ये मामले 56.5 फीसदी बढ़े हैं. वहीं कल कोरोना के 58 हजार नए मामले दर्ज किए गए थे. इस दौरान सिर्फ 15,389 मरीज ठीक हो सके थे. जबकि 534 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई थी.वहीं कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,13,030 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 68,53,05,751 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
देश में ओमिक्रॉन (omicron) के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 797 और 465 मामले सामने आए हैं. ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun