कोरोना पॉजिटिव निकला आरोपी, पुलिस में हड़कंप
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- चाकू समेत गिरफ्तार आरोपी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे भोटिया पड़ाव चौकी से लेकर कोतवाली के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आरोपी को अस्पताल भर्ती कराने के साथ ही संपर्क में आए तीन पुलिस कर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया।
भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने बुधवार की रात डेढ़ बजे गश्त के दौरान वर्कशॉप लाइन से वनभूलपुरा निवासी शानू को गिरफ्तार किया था। गुरुवार सुबह कोर्ट पेश करने से पहले आरोपी का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें वह पॉजिटिव निकला। आरोपी के पॉजिटिव होने का पता चलने पर भोटिया पड़ाव चौकी से लेकर कोतवाली के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के पॉजिटिव मिलने के बाद थाने से जमानत दे दी गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल भर्ती कराया। दूसरी ओर आरोपी के सीधे संपर्क में आए तीन पुलिस कर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया। आरोपी के संपर्क में आए पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

पर्यटक यातायात नियमों का अनुपालन करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का करें अवश्य सम्मान – DM रयाल
SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
उत्तराखंड बना खेल आयोजनों का केंद्र : रेखा आर्या
मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, बार अध्यक्ष बने रेफरी