कूटा ने पंतनगर कृषि एवम प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार पंत के निधन पर जताया शोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( कूटा) ने पंतनगर कृषि एवम प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार पंत के निधन पर शोक व्यक्त किया एवम श्रद्धांजलि दी ,प्रो.अनिल कुमार पंत 67वर्ष के थे तथा डी एस बी परिसर नैनीताल के रसायन विभाग से अपनी शिक्षा पूर्ण की तथा पौधों में रसायन विषय पर शोध कार्य किया। प्रो.पंत रंगकर्मी भी रहे उनके पिता स्वर्गीय एस के पंत नैनीताल के प्रसिद्ध स्कूल चेतराम साह इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल रहे।कूटा ने विश्विख्यात संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि दी।

कूटा की तरफ से प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार,डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, . डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा डॉ.युगल जोशी,डॉ.ललित मोहन इत्यादि शामिल रहें।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page