क्राइम : सात युवकों पर लापता फिरोज की हत्या का आरोप

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- वनभूलपुरा से लापता फिरोज की मौत के मामले में परिजनों ने कुछ युवकों का हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि वारदात के बाद हत्यारों ने शव गौला नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। चिराग अली शाह बाबा की मजार के पास रहने वाला फिरोज 20 जून को लापता हो गया था। परिजनों ने 22 जून को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 27 जून को पुलिस ने फिरोज का शव हल्दूचौड़ में गौला नदी के किनारे से बरामद किया था।

फिरोज के पिता मुन्ने का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 20 जून की शाम उनकी बेटी और अन्य ने फैजान और अरबाज को अपने चार-पांच साथियों के साथ फिरोज के पीछे लाठी-डंडे लेकर भागते देखा था। आरोप है कि इन युवकों ने फिरोज को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को गौला नदी के किनारे फेंक गए। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page