घटना : नैनीताल में आज प्रातः मानसिक अवसादग्रस्त महिला कूदी नैनी झील में

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में आज सुबह प्रातः करीब 7 बजे के आसपास पुलिस को एक महिला के झील में कूदने की सूचना मिली। फांसी गधेरे के पास में जब चीता मोबाइल तल्लीताल शिवराज सिंह राणा मानसून मैराथन रेस की रूट व्यवस्था को देख रहे थे उसी समय उन्हें सूचना मिलती है कि करीब 7 बजे एक महिला अधेड़ उम्र की झील में कूद जाती है। सूचना प्राप्त होते ही चीता मोबाइल शिवराज राणा घटना स्थल पर पहुँचते हैं , जिसके बाद तत्काल ही स्थानीय लोगों की मदद से चीता मोबाइल द्वारा निकाल लिया जाता है।

महिला को तत्काल एक प्राइवेट वाहन में चीता मोबाइल तल्लीताल द्वारा बीडी पांडे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सुरक्षित बताया गया है। उपरोक्त महिला करीब 48 से 50 साल की उम्र की है जो नैना गांव ज्योलीकोट की रहने वाली बताई जा रही है। उपरोक्त महिला बीडी पांडे महिला अस्पताल में कल से भर्ती थी जहां से वह अचानक चली गई थी। बताया जा रहा है कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिस कारण से उनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया गया। यहाँ बताते चलें की इसी घटना के साथ डूबते व्यक्तियों को झील से सुरक्षित बचाने में तत्पर एवं चीता मोबाइल तल्लीताल शिवराज राणा ने तीसबां आंकड़ा भी पार किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page