एंटीजन टेस्ट के लिए बीडी पांडे अस्पताल में लगी लोगों की भीड़

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- एक सप्ताह से नगर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जिसके बाद बीते रोज से लगातार नगर के राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

बता दें कि बीते रोज बीडी पांडे अस्पताल में 127 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। जिसमें 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद शुक्रवार को भी सुबह से ही टेस्ट करवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

बता दें कि दोपहर तक अधिक भीड़ के चलते लोगों को वापस भी जाना पड़ा। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटरों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर तक मल्लीताल टीआरसी क्वेंटिन सेंटर में 40 लोग व तल्लीताल टीआरसी कोरेंटिन सेंटर में 18 लोग कोविड केयर सेंटर में आठ लोग भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page