बिग ब्रेकिंग : नैनीताल के स्थानीय बैंक का कर्मचारी निकला पॉजिटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, बीते दिनों सामने आये करोना पॉजिटिव और रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने से पहले से ही भय का मौहौल बना हुआ है. अब नैनीताल के एक स्थानीय बैंक के कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आयी है.

यह कर्मचारी बीते 7 दिन पहले काशीपुर किसी परिचित से मिलने गए थे , जहाँ वह व्यक्ति कोरोना संक्रमित था. लक्षण दिखने पर कर्मचारी द्वारा स्वयं को कारण्टीन कर लिया गया था एवं इस दौरान वह बैंक में भी नहीं आया था. आज उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जिसके बाद ऐहतियातन बैंक के सभी कर्मचारियों द्वारा स्वयं का रैपिड एंटीजेन टेस्ट बी डी पांडेय अस्पताल द्वारा करवाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक

इधर बैंक प्रबंधन का कहना है कि ऐहतियात के रूप में बैंक कर्मचारियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया जा रहा है, और बैंक का कामकाज नियमित रूप से जारी है. पीएमएस डॉ के एस धामी के अनुसार बैंक कर्मचारियों के टेस्ट सैंपल लेकर भेजे जा रहे हैं, जल्द ही इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

1 thought on “बिग ब्रेकिंग : नैनीताल के स्थानीय बैंक का कर्मचारी निकला पॉजिटिव

Comments are closed.