गुड ब्रेकिंग न्यूज़- बैंक कर्मियों की एन्टीजन रिपोर्ट आयी नेगेटिव, बैंक ने ली राहत की सांस

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- अच्छी खबर ये है कि एक स्थानीय बैंक के कोरोना संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आये आये कर्मचारियों की एन्टीजन टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। पहले टेस्ट में उन्ही कर्मचारियों के सेम्पल लिए गए थे , जो संक्रमित कर्मचारी के ज्यादा निकटव्रती थे। इस रिपोर्ट से बैंक प्रबंधन ने को काफी राहत मिली है।

शुक्रवार को बैंक प्रबंधन ने स्वयं जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग एक दर्जन कर्मचारियों के सेम्पल लिए गए थे। बीडी पांडे अस्पताल ने गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कारवाई कर कर्मियों के सेम्पल लेने के बाद तुरंत जांच के लिए भेज दिए और दोपहर में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। ये बैंक के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब दूसरे कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी रह गई है, जो सम्भवतः शाम तक उनकी रिपोर्ट भी आ जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page