नैनीताल के व्यापारी शनिवार रविवार को खुले रखेंगे अपनी दुकानें

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल व्यापार मंडल मल्लीताल और व्यापार मंडल तल्लीताल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में संयुक्त रुप से राम सेवक सभा प्रांगण में सरकार द्वारा शनिवार और रविवार लॉकडाउन का विरोध को लेकर व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई।

व्यपारियो ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा समझ से परे है।शराब की दुकानों को आवश्यक वस्तुओं में शामिल किया गया है जबकि राशन की दुकानों को बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन

मल्लीताल व्यपार मंडल अध्यक्ष नेगी ने कहा सरकार की दोहरी नीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी या तो संपूर्ण लॉकडाउन किया जाए, सिर्फ दुकानों को बंद किया जाने का कोई औचित्य नही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा आने वाले शनिवार व रविवार को भी लॉक डाउन घोषित किया गया तो नगर के सभी व्यपारी अपने प्रतिष्ठान खोले रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

इस दौरान मल्लीताल व्यपार मंडल उपाध्यक्ष कमलेश ढोडियाल, सुमित खन्ना,दीप भोटिया,पुनीत टंडन,बबलू कांडपाल,फिरोज खान,कनक साह,व्यापार मंडल तल्लीताल महामंत्री हेमंत रूवाली, जीत सिंह आनंद, त्रिभुवन फर्त्याल, गिरीश जोशी, कमलेश ढोडियाल, कनक शाह, विकी राठोर, रुचिर शाह, कमल जगाती, आप पार्टी के मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page