समाजसेवी मनोज जोशी ने पुलिस लाइन में स्थापित की सब्जी की दुकान

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com)- बीते एक सप्ताह में तल्लीताल पुलिस लाइन के कई पुलिसकर्मी एंटीजन टाइपिंग टेस्ट मैं पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस लाइन ही नहीं बल्कि पूरे नगर में डर का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते सोमवार से समाजसेवी व पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी व विकास जोशी द्वारा पुलिस लाइन के लोगों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन में ही सब्जी की दुकान लगा दी गई है।

मनोज जोशी ने बताया कि नगर वासियों में पुलिस लाइन को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। जिसके लिए उनके द्वारा एसएसपी सुनील कुमार मीणा से परमिशन के बाद पुलिस लाइन में सब्जी की दुकान स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पुलिस लाइन के लोगों को सब्जी के लिए बाजारों में नहीं आना पड़ेगा। जिससे कि संक्रमण करने की स्थिति काफी कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

बता दें कि मनोज जोशी भाजपा नेता होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं। बीते 22 मार्च लॉकडाउन के बाद से उनके द्वारा नगर के असहाय जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में सब्जी व खाद्य सामग्री बाटी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page