इंद्र देवता का कहर देवीधुरा में कई जगह हुआ भूस्खलन
संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- जिला मुख्यालय का समीपवर्ती गांव देवीधुरा में शुक्रवार की रात को मूसलाधार बारिश होने से कई जगह भूस्खलन हो गया है। बता दें कि देवीधुरा के मल्ला गाँव क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़क में दर्जनों जगह मलवा आ गया है। साथ ही कई जगह पेड़ टूटने से स्थानीय निवासियों के वाहन भी फंसे रहे। ग्रामीणों ने सड़क में गिरे पेड़ काटकर रास्ता खोला। वहीं गाँव के निचले भाग में भूस्खलन होने से परिवार चिंतित है।


लगातार बारिश होने पर सड़क में कई जगह मलबा आने का खतरा बना हुआ है। जिससे राहगीरों को जान का खतरा भी है। देर शाम तक कोई भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र का मुआयना करने नहीं पहुंचा।

ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र का भृमण करने से पता चला कि मूसलाधार बारिश के कारण जगह जगह भूकटाव हुआ है। ग्रामीणों के खेतों को नुकशान हुआ है। उन्होंने बताया कि पापड़ी तोक के खीमसिंह, देवीधुरा के गिरीश चन्द्र, भंडार गाँव के विजय राम, हीरा लाल व तिला राम के घर के आस पास भूकटाव हुआ है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun