आपदा में हुए नुकसान का जायजा लेने हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी
हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जहां आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो चुके काठगोदाम के रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। गौलापुल का भी निरीक्षण किया वही कोतवाली के बहुद्देशीय सभागार में जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ आपदा को लेकर बैठक ली। डीजीपी का कहना है कि पुलिस ने मौसम विभाग के अलर्ट से पहले राज्य के संभावित जगहों पर लगभग 65 हजार लोगों को आपदा में फंसने से पहले बचाने का काम किया। पुलिस ने आपदा के दौरान 9700 लोगों को रेस्क्यू किया है। जिसमें 500 गढ़वाल में और 9500 लोग कुमाऊं में पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किए गए हैं।

दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस का रेस्क्यू अभियान अभी भी चल रहा है जिसमें गुंजी, दारमा घाटी, उत्तरकाशी, पिंडारी क्षेत्र हैं गौरतलब है कि उत्तराखंड में आई आपदा कोरोना काल के बाद सबसे बढ़ी आपदा है, तो वही डीजीपी का कहना है कि पुलिस के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें 26 जनवरी पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार की नई तैनाती
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश