उप कारागार हल्द्वानी में आयोजित चिकित्सा शिविर का जिला न्यायाधीश , डीएम एवं एसएसपी नैनीताल ने किया संयुक्त निरीक्षण
हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार एवं जिला जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वास्थ विभाग के सहयोग से उप कारागार हल्द्वानी में बंदियों के स्वास्थ परिक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे परीक्षण के साथ साथ आवश्यकता अनुसार दवाई भी वितरित की गई। जिला न्यायाधीश श्री सुबीर कुमार द्वारा जिला मजिस्ट्रेट नैनिताल वंदना एवं एसएसपी श्री पी एस मीना के साथ कारागार का संयुक्त निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी भी उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान बंदी बैरक, पाक शाला,लीगल एड क्लिनिक,सी सी टी वी रूम,आदि का भी निरीक्षण किया गया एवं बंदियों को उनके अधिकार एवं विभिन्न योजनाओं से जागरूक भी किया गया तथा यू टी आर सी कैंपेन के तहत अब तक किए गए कार्य की समीक्षा भी की गई।
निरीक्षण में बंदियों की समस्या भी सुनी गई ,तथा उन्हें नि शुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रेषित किए जाने हेतु अवगत कराया गया एवं कारागार प्राधिकरण को आवश्यक निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ विभाग से डॉक्टर श्री नीरज तिवारी, प्रभारी अधिक्षक कारागार श्री प्रमोद कुमार,विद्वान पैनल अधिवक्ता श्री आसिफ सिद्दकी भी उपस्थित रहे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
आयुक्त दीपक रावत ने किया जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही
जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी