उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रकाश कन्नौजिया और महामंत्री रमन कुमार सर्वसम्मति से मनोनीत
उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रकाश कन्नौजिया और महामंत्री रमन कुमार सर्वसम्मति से मनोनीत
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा द्वारा विडियो कॉन्फरेंस के जरिये सभी संगठन कार्यकर्ताओं की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रकाश कन्नौजिया और जिला महामंत्री रमन कुमार को मनोनीत किया गया. श्री कुलौरा ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पहाड़ के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है और उत्तराखण्ड के लोंगो को वास्तविक पहाड़ी राज्य की कल्पना का सपना साकार करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा,इसके लिए जल्दी ही पूरे प्रदेश में ग्वालसेवा का गठन किया जायेगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने संगठन में आस्था जताते हुए कहा कि ग्वालसेवा संगठन पहाड़ के लोंगो की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगा और वह पहाड़ हित,समाज हित,संगठन हित में कार्य करेंगे और वे जल्द ही जिलाकार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। उनके इस मनोनयन पर ग्वालसेवा फाउंडेशन के निदेशक श्री हेमंत कुमार सिंह बोरा व बच्चीसिंह बिष्ट एवं संगठन के दिग्विजय सिंह बिष्ट,चन्द्रविजय सिंह बिष्ट, नैनीताल नगर अध्यक्ष राजीव साह,अनिल मुनगली,पवन व्यास, अधिवक्ता शरद साह, मुकेश कीर्ति, अखिल साह, अधिवक्ता मनीष जोशी, आनंद कनवाल, संजय चंदोला, ललित रावत,संजय सुयल,कमल चिलवाल, राजा कन्नौजिया, हरेन्द्र पडियार, राकेश कोहली, राजू रस्तोगी,प्रमोद कुमार, दीपक बर्गली,पूरन गंगोला, गंगा सिंह बोरा व योगेश भोला, संजय त्यागी,खिलेश कांडपाल,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,दीपक राठौर,डॉ हरप्रसाद सिन्हा, गिरीश खोलिया,मौहम्मद अबरार,चन्द्रमौली साह,अतुल धुसिया,जसपाल सिंह,कमल कुमार,सिद्धार्थ साह,विनोद कुमार ने बधाईयाँ दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन हित में कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें : सभासदों ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला, पालिकाध्यक्ष के समर्थन में करेंगे चक्का जाम
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun