ब्रेकिंग :जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने तोड़ा छठे दिन में आमरण अनशन

ब्रेकिंग :जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने तोड़ा छठे दिन में आमरण अनशन

ब्रेकिंग :जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने तोड़ा छठे दिन में आमरण अनशन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शासन से नगर पालिका को बजट आवंटित नही किए जाने को लेकर नैनीताल के प्रथम ब्यक्ति सचिन नेगी सहित सभी सभासद नगर पालिका प्रांगण में बीते एक सप्ताह से धरने पर बैठे हुए थे। मांग नही माने जाने पर बीते सोमवार से पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी आमरण अनशन पर बैठ गए है। शनिवार को उनके आमरण अनशन को 6 दिन हो चुके है इस बीच उनको पूरे नगर सहित दूसरी पालिकाओं के पालिकाध्यक्ष सहित कर्मचारियों,छात्रसंघ,व्यपार मंडल,निकाय कर्मचारी,भवाली व्यपार मंडल आदि का समर्थन मिल चुका था।

शनिवार देर शाम जिलाधिकारी सचिन बंसल ने पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर उनकी मांगे पूरी हो जाएंगी। जिसके बाद सचिन नेगी ने एसडीएम विनोद कुमार के हाथों जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि अगर एक माह के अंदर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह दुबारा से आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page