सुशीला तिवारी में बंदी की मौत को लेकर डीएम ने हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट को बनाया जांच अधिकारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , हल्द्वानी ( nainilive.com )- सम्पूर्णानन्द शिविर/केन्द्रीय कारागार सितारगंज में निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी अवतार सिंह पुत्र मगर सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना सितारगंज जिला ऊधमसिंह नगर की 2 अप्रैल 2020 को डाॅ.सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में मृत्यु हो गयी थी। डीएम सविन बंसल ने निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जाॅच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को जाॅच अधिकारी नामित किया है।

सिटी मजिस्ट्रेट एवं जाॅच अधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट से प्राप्त आदेशों के क्रम में निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी की मृत्य की मजिस्ट्रीयल जाॅच शुरू कर दी गयी है।उन्होंने सर्व-साधारण से अपेक्षा की है कि निरूद्ध सिद्धदोष बन्दी की मृत्य के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना हो या कोई प्रमाण एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने हों तो किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page