सूखाताल टीआरसी व जेल में क्वारन्टीन लोगो के सैम्पल भेजे गए जांच को

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर में बीते एक सप्ताह से रैपिड एंटीजन टेस्ट में पोजिटिवो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।मंगलवार को भी राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे अस्प्ताल में बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान नगर का स्टोनले निवासी स्थानीय बैंककर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमित की माता की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि संक्रमित ब्यक्ति को हल्द्वानी भेज दिया गया है जबकि संक्रमित की माता को को होम क्वारन्टीन कर दिया है। व उनके संपर्क में आए 7 लोगो की जांच की गयी जिसमे सभी निगेटिव आए है। सभी को 7 दिन के लिए होम क्वारन्टीन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

धामी ने बताया कि बुधवार को सूखाताल टीआरसी से 18 वे तल्लीताल जेल से 38 व बीडी पांडे फ्लू सेंटर से 27 लोगो के सैम्पल जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

बता दे कि बीते एक सप्ताह में पुलिस लाइन में नैनीताल बी डी पाण्डे अस्पताल द्वारा किये गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड़ पर आ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page