मिठाई एवं बेकर्स की दुकानों पर हो टेक अवे की व्यवस्था – जिलाधिकारी सविन बंसल
हल्द्वानी (nainilive.com) – जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि वर्तमान मे भारत सरकार के निर्देशानुसार मिठाई प्रतिष्ठान बे्रकर्स का संचालन प्रारम्भ हो गया है। जिसके क्रम में भारत सरकार द्वारा सामजिक दूरी बनाये रखने के लिए मिठाई प्रतिष्ठानों एव बे्रकरी का प्रतिदिन खुली रहेेंगी। उन्होनेे बताया कि व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त मिठाई तथा बेकर्स के प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया जाता कि इन सामग्रीयों की विक्रय करने हेतु टेक अवे की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मिठाई काउन्टर यथा सम्भव मुख्य द्वार मे पर ही स्थापित कर लें जिससे उपभोक्ताओ से पर्याप्त दूरी निर्धारित हो सके तथा उपभोक्ता प्रतिष्ठान के सिटिंग एरिया मे प्रवेश ना कर बाहर से ही साम्रगी क्रय कर सके। उन्होने कहा कि अधिकतर मिठाईयों की दुकानों मे रेस्टोरेन्ट भी है किसी भी दशा में रैस्टोरेंट संचालित ना हो और ना ही रैस्टोरेंट में उपभोक्ता प्रवेश करें।
श्री बंसल ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आदेशित किया है कि वह सम्बन्धित आदेश का अनुपालन कडाई के साथ कराना सुनिश्चित करें आदेश का उल्लंघन करने की दशा में तत्काल सम्बन्धित के विरूद्व आपदा प्रबन्धन एक्ट के विभिन्न नियमांे मे कार्यवाही करें।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun