डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में 21 जून  को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों द्वारा कराया गया योगाभ्यास

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com ) –  डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में 21 जून  को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के महानिदेशक श्री बी. पी. पाण्डेय द्वारा किया गया। श्री पाण्डेय द्वारा प्राचीन भारत की योग महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ भारत की कामना की।

Ad

वही कार्यक्रम के आयोजक अकादमी संयुक्त निदेशक प्रकाश चंद्र ने योग किया और अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षुओं को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संकाय सदस्य श्री दीपक गुप्ता ने प्रशिक्षुओं को योग के गुर सिखाए। उक्त कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोगी सुश्री कामना कम्बोज, सुश्री सुनीता वर्मा, श्री हिमांशु और सुश्री मानसी ने भी अपना योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक

इस योग कार्यक्रम में अकादमी संकाय सदस्य श्री दिनेश कुमार राणा, श्री एन एस नगन्याल, श्री वी. के. सिंह, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. मंजू पाण्डे आदि भी मौजूद रहे । इसके अलावा अकादमी कार्मिको ने भी योग दिवस पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page