डॉ रघुबीर सिंह रावत बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार
डॉ रघुबीर सिंह रावत बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड वन विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख वन संरक्षक डॉ रघुबीर सिंह रावत को मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ रावत को वन विभाग सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में कार्य का वृहद् अनुभव रहा है। उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक से पहले डॉ रावत नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड के मुख्या कार्यकारी अधिकारी , जलागम प्रबंधन के मुख्य परियोजना निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदेश एवं देश को दे चुके हैं, वहीँ अंतर्राष्ट्रीय संस्था ICIMOD में भी अपने अनुभव से पहाड़ी हिमालयन क्षेत्र के विकास में योगदान दे चुके हैं. डॉ रावत की गिनती देश के अनुभवी, योग्य एवं कुशल वनाधिकारी के रूप में होती है।

प्रमुख वन संरक्षक के रूप में उनके कार्यकाल को भी याद किया जाता रहा है वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी उन्हें अपने कार्यकाल में अपर मुख्य सचिव बनाने का प्रयास किया था , जिसे आईएएस लॉबी के प्रतिरोध के कारण मूर्त रूप नहीं दिया जा सका था। मूल रूप से चमोली जनपद के निवासी डॉ रावत अपने सौम्य सरल स्वभाव के साथ एक कर्मयोगी के रूप में भी जाने जाते हैं। वन विभाग से सेवा निवृत्ति के उपरान्त उनके अनुभव को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया।
यह भी पढ़ें : डीएम धीराज गर्ब्याल ने किया मिनी स्टेडियम में बन रहे 150 बेड के मिनी अस्पताल का मुआयना
वर्तमान में डॉ रावत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रमुख के दायित्व में हैं और साथ ही विवेकानंद फाउंडेशन से भी जुड़े हुए हैं। डॉ रावत के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रमुख सलाहकार के पद पर नियुक्ति सम्बन्धी फाइल को भी अनुमोदित कर दिया गया है. स्वयं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया की उनका अनुभव का लाभ प्रदेश के विकास में उठाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Big breaking : उत्तराखंड में सरकारी कार्यालय अब 1 मई तक के लिए बंद , आया आदेश
यह भी पढ़ें : नैनीताल पहुंचा आस्ट्रेलियाई कूट पक्षी -फोटोग्राफर रत्ना साह ने किया कैमरे में कैद
यह भी पढ़ें : viral video : करने चले थे भलाई , लेकिन डीएम साहेब को मांगनी पड़ गयी माफ़ी
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई