बरेली में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बस की बैटरी फटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

बरेली (nainilive.com) –  उत्तर प्रदेश के बरेली में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस की बैटरी फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इलेक्ट्रिक बस में हुए धमाके के कारणों की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार बरेली के किला थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक बस इसी इलाके में एक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज में लगी हुई थी. उसी समय बस में अचानक से धमाका हो गया. इसकी चपेट में आने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 2 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. बस में धमाके से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

बस में धमाके की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत अन्य उच्चाधिकारी पहुंच गए. घटनास्थल का मौका-मुआयना भी किया गया. बरेली के कलेक्टर ने इलेक्ट्रिक बस में विस्फोट की वजहों के बारे में जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

इस पूरे घटनाक्रम पर बरेली के कलेक्टर शिवाकांत द्विवेदी ने बताया की चार्जिंग स्टेशन पर कंप्रेसर या किसी टेक्निकल फाल्ट की वजह से ब्लास्ट होने की सूचना मिली है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा दो अन्य घायल हो गए हैं. नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page