आजमगढ़ जिला जेल में एक साथ 10 कैदी मिले एचआईवी पॉजिटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

आजमगढ़ (nainilive.com) –  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला कारागार में 10 कैदियों के HIV संक्रमित पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. ये सभी कैदी जिले के इटौरा स्थित जिला कारागार में बंद हैं. वहीं अन्य बंदियों की जांच प्रक्रिया जारी है. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन और शासन को दी है. जेल में बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं. जेल प्रशासन इन कैदियों की हिस्ट्री पता करने में लगा है.

दरअसल, आजमगढ़ जिले के इटौरा में बनी नई हाईटेक जेल में न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है. जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि कितने बंदी एचआईवी संक्रमित है. इस समय कारागार में कुल 2500 बंदी है. जिसमें महिला व पुरूष बंदी शामिल हैं. बताया गया कि जेल में चल रही एचआईवी जांच की प्रक्रियां में बंदी भाग नहीं लेना चाह रहे हैं. अभी तक आधे बंदियों की जांच हो चुकी है. जिसमें कुल 10 एचआईवी संक्रमित बंदी मिले हैं. अभी तक किसी महिला बंदी में इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो के मुताबिक 2500 बंदियों में से अब तक कुल 1322 बंदियों की जांच हो चुकी है. जिसमें दस बंदी पॉजिटिव आए हैं. पांच बंदियों को एचआईवी होने की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 5 बंदियों की कन्फर्मेशन टेस्ट के लिए, दूसरी बार जांच लैब भेजी गई है. जेल प्रशासन इनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. फिलहाल जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. लोगों में कानाफूसी का दौर जारी है. इस बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर 10 लोगों में एचआईवी संक्रमण फैला कैसे.

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बंदियो की एचआईवी जांच की जा रही है. अब तक कुल 10 मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होने बताया कि इन बंदियों को सामान्य बंदियों की ही तरह रखा गया है. इनको वायरल के हिसाब से दवाएं दी जा रही है. अगर किसी बंदी को कोई और समस्या हुई तो उसके हिसाब से उसका इलाज किया जायेगा. उन्होने कहा कि एचआईवी दो प्रकार से होता है. बंदियों में यह या तो संक्रमित खून चढ़ाने से हुआ होगा या असुरक्षित यौन संबंध स्थापित करने से.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page