अमीरात मंगल को लॉन्च करेगा मार्स मिशन

Share this! (ख़बर साझा करें)

UAE का मार्स ऑर्बिटर लाल ग्रह के मौसम की जानकारियां जुटाएगा
मंगल की कक्षा में पहुचने के लिए सात महीने का सफर तय करना होगा।

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- संयुक्त राष्ट्र अमीरात (UAE ) मंगल पर लम्बी छलांग लगाने जा रहा है। मंगलवार को आमीरात मार्स मिशन लॉन्च करेगा। अमीरात के मार्स मिशन पर दुनिया की स्पेस एजेंसियों की नजर है। यह मिशन लाल ग्रह की जलवायु से सम्बन्धी जानकारी जुटाएगा।
हमारे सौर मंडल में मंगल ही एकमात्र ग्रह है, जंहा भावी जीवन की संभावनाएं नजर आती है। जिस कारण मंगल पर कई देश अपने मिशन लॉन्च कर चुके है। जिसमे भारत भी शामिल है, जो सबसे कम खर्चे में मंगल की यात्रा में भारतीय मंगल मिशन कई साल पहले कामयाबी हासिल कर चुका है। इस दौड़ में अब अमीरात भी पीछे नही रहना चाहता और 14 जुलाई का दिन अपने देश का ऐतिहासिक बनाना चाहता है। अमीरात ने इस मिशन को hope यानी उम्मीद नाम दिया है। अमीरात की ये उम्मीद बड़ी है और इसे पूरा होने में सात महीने इंतज़ार करना पड़ेगा। क्योंकि इस मार्स ऑर्बिटर को मंगल के ऑर्बिट में पहुँचने में सात महीने लग जाएंगे। ये मंगल की ऑर्बिट में रहकर लाल ग्रह के मौसम का पता लगाएगा। इसमें दोराय नही कि किसी भी ग्रह पर जीवन तभी सम्भव हो सकता है, जब वंहा का मौसम जीवन के अनुकूल हो। पूरे वर्ष वंहा की जलवायु में होने वाले परिवर्तन की जानकारी जुटाएगा। साथ ही मंगल पर उठने वाले धुल भरे तूफानों के उठने के पीछे के कारण भी पता लगाएगा। मार्स ऑर्बिटर का वजन 1350 किलो है। ये मिशन सफल रहा तो इसमें दोराय नही की मंगल की जलवायु की बारीकियों के बारे में दुनिया जान सकेगी, जो बेहद अहम होगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page