लालकुआं में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

लालकुआं में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

लालकुआं में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

ऐजाज हुसैन, लालकुआं ( nainilive.com)- आबकारी विभाग ने शराब ओवर रेट पर बेचने की सूचना मिलने पर आज लालकुआं स्थित अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान पर छापेमारी कार्रवाई की।

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार सैनी के नेतृत्व में लालकुआं स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान पर ओवर रेट बेची जा रही शराब कि शिकायत पर छापेमारी कार्रवाई की गई। इस छापेमारी कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित


इस मौके पर आबकारी सहायक आयुक्त सतीश सैनी ने बताया कि काफी लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि लालकृआं स्थित अंग्रेजी व देशी शराब कि दुकानों पर ओवर रेटिंग पर शराब की बिक्री की जा रही है जिस पर उन्होंने गोपनीय तरीके से शराब खरीदी, जिस पर पता चला कि दुकान पर मौजूद सेल्समैनों द्वारा एमआरपी से ज्यादा पैसे ग्राहकों से वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बियर की प्रति बोतल व पव्वे पर 10 से 20 अतिरिक्त वसूल किये जा रहे हैं, जिसके बाद आज छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिस पर विभाग ने दुकान स्वामी का ओवर रेटिंग पर शराब बेचने को लेकर चालान किया गया है।
सहायक आयुक्त आबकारी शशि कुमार सैनी ने कहा इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और शराब की ओवर रेटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जो भी ओवर रेटिंग करते पाया जाता है, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page