नैनीताल नगर कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी हुई घोषित

नैनीताल नगर कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी हुई घोषित

नैनीताल नगर कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी हुई घोषित

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर कांग्रेस नैनीताल की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की आज घोषणा हो गयी। बीते 1 साल से नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी प्रतीक्षित चल रही थी , जिसको लेकर अनेकों कयास लगाय जा रहे थे, लेकिन आज नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी. वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश कर्नाटक , उपाध्यक्ष – प्रेम कुमार शर्मा , भुवन बिष्ट , विमल चौधरी , जीतेन्द्र साह , बच्ची चन्द , पुष्कर सिंह बोरा , महामंत्री – कैलाश सिंह अधिकारी , मनोज साह , मीडिया प्रभारी – कैलाश मिश्रा , सचिव – राशिद आरिफ सिद्दीकी , कैलाश बिष्ट , लियाकत अली , अजय बिष्ट , अविनाश चंद्रा , नफीस अहमद , संयुक्त सचिव – ललित चनियाल , बंटू आर्या , सोशल मीडिया प्रमुख – गौरव कुमार , एवं कोषाध्यक्ष – सुखदीप सिंह आनंद को बनाया गया है.

नगर कांग्रेस कमेटी में हर तरह से संतुलन साधने की कोशिश की गयी है। प्रत्येक वार्ड एवं समाज के हर वर्ग को संतुलन देने का पूरा प्रयास किया गया है। कांग्रेस कमेटी के मनोनयन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश , पूर्व विधायक सरिता आर्या , जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल , पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल , पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने नव नियुक्त बधाई दी है.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में शुरू हुआ छात्राओं के लिए सेल्फ डिफ़ेन्स कैम्प
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page