आयुष चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच पर लाने के लिए बना आयुर्वेद जागरण मंच का कुटुम्ब एप : डॉ० डी० सी० पसबोला

Share this! (ख़बर साझा करें)

राज कमल गोयल , देहरादून ( nainilive.com) – आज देश‌भर में समस्त आयुष चिकित्सक आज अपनी-2 समस्याओं और मांगों के लिए संघर्षरत हैं। आयुष के विभिन्न संगठनों के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहे हैं। किन्तु पूर्ण रूप से संगठित न होने के उन्हें संघर्ष भी अधिक करना पड़ रहा है और अन्त में आशातीत सफलता भी नहीं मिल पा रही है।

इसी आवश्यकता को ध्यान में रखकर समस्त आयुष चिकित्सकों चाहे वो सेवारत हों या सेवानिवृत्त, चाहे प्राइवेट चिकित्सक हों‌ या बेरोजगार, को एक मंच पर लाने के लिए, उन्हें एक मंच देने के लिए आयुर्वेद जागरण मंच द्वारा एक पहल की गयी है। मंच द्वारा आयुर्वेद जागरण मंच नाम से कुटुम्ब एप बनाया जा रहा है, जिसके संस्थापक डॉ० डी० सी० पसबोला हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

आयुर्वेद जागरण मंच के कुटुम्ब एप में देश भर के समस्त आयुष चिकित्सकों को जोड़ने की शुरुआत हो चुकी है। समस्त आयुष चिकित्सकों द्वारा डॉ० पसबोला की इस पहल का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं एवं इसे आयुर्वेद के विकास एवं आयुष चिकित्सकों के उत्थान हेतु मील का पत्थर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

आयुर्वेद जागरण मंच एक ग्रुप(संघटन) है जो कि आयुर्वेद एवं समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सकों (सेवारत, सेवानिवृत्त, प्राइवेट एवं बेरोजगार) की सभी समस्याओं (मांगों) को विभिन्न प्रिन्ट, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल्स और सोशल मीडिया के माध्यम से बुलन्द आवाज में उठाता रहा है, साथ ही उनके समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page