लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

Share this! (ख़बर साझा करें)

भीमताल ( nainilive.com )- लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल भीमताल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को बड़े धूमधाम के साथ विदाई दी गई। विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बारहवीं के विद्यार्थियों को टीका चन्दन लगाकर आमंत्रित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस०एस० नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई जिसके उपरान्त मॉडर्न डांस, समूह गीत प्रस्तुत किया गया और बारहवीं के विद्यार्थियों के द्वारा भी एक नृत्य तथा हर्षित कुमार द्वारा सितार के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति और स्वयं लिखी हुई गजल ‘अलविदा साथियो’ के माध्यम से समा बांधा गया।

कक्षा बारहवीं के अक्षय भाकुनी, दिव्या सिंह भैसोड़ा, श्रुतिकीर्ति वर्मा, पल्लवी सिंह चौहान तथा श्रेया अधिकारी द्वारा कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम और उपहार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करने के साथ-साथ सभी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य महोदय के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की गई। शिक्षक वर्ग की ओर से वरिष्ठ शिक्षिका एवं समन्वयक कंजन जोशी द्वारा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं प्रेषित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस०एस०नेगी ने सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने सम्बोधन में श्री नेगी द्वारा सभी बारहवीं के विद्यार्थियों से जीवन में विभिन्न प्रकार की सीखों के लिए प्रेरित किया गया और उदयमान सितार वादक हर्षित कुमार को नकद पुरस्कार से सम्मानित करते हुए हर्षित का एक ऑटोग्राफ लिया तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में जब हर्षित बड़ा नाम कमाते हुए बड़े मंच पर होंगे तब उनसे दूसरा ऑटोग्राफ लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयुष जोशी, मान्या मुटनेजा, गुंजन कोहली, रश्मि कांडपाल, अवन्तिका हरबोला, कार्तिक सिह रावत, अनुज बजेठा, अर्पिता राणा, हंसिका भंडारी एवं हर्षिता पन्त द्वारा किया गया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page