महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – अयारपाटा क्षेत्र के होटल में महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित होटल कर्मी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का पर्यटक परिवार नैनीताल आया था। सोमवार सुबह जब महिला पर्यटक नहा रही थी, तो वेंटीलेशन स्पेस से होटल का कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मीचारी पहुंच गए तो वीडियो बना रहा युवक फरार हो गया। तत्काल महिला के पति ने इसकी सूचना तत्काल 112 पर दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंचे पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि होटल के सर्वेंट क्वाटर, महिला का बुक किया गया कमरा , दोनों आसपास हैं। जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी गई। पुलिस ने आरोपित होटल कर्मचारी को पकड़ लिया है। एफआइआर दर्ज कर दी है। मोबाइल खंगाला जा रहा है। मामले जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी माल रोड में महिला का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। उसमें भी होटल कर्मचारी शामिल था। वहीं पर्यटकों का मामला होने के कारण घटना के बाद से होटल स्टाफ और पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हर निकाय में जीत दर्ज करेगी भाजपा, अभूतपूर्व होगा परिणाम - भाजपा जिलाध्यक्ष
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page