कुकीज़ निर्माण और वेस्ट फ्लावर प्रबंधन पर फोकस:- सीडीओ Haridwar ने दिए ग्रामीण उद्यमों को गति देने के निर्देश
Haridwar ( nainilive.com )- मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय, विकास भवन रोशनाबाद में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना (ग्रामोत्थान-रीप परियोजना), सहायक प्रबंधक, रुड़की विकासखंड के आस्था सीएलएफ के बीओडी सदस्य, एनआरएलएम तथा ग्रामोत्थान परियोजना की ब्लॉक स्तरीय टीमों ने प्रतिभाग किया।
बैठक का उद्देश्य चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना एवं आगामी कार्यों हेतु ठोस दिशा-निर्देश देना रहा। मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सभी गतिविधियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
7 जून 2025 तक सभी लाभार्थियों के बैंक ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाए। 1 से 3 जून 2025 तक कुकीज़ निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। रुड़की ब्लॉक के सहायक खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड टीम को 30 मई 2025 तक भूमि की पहचान एवं आवंटन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, उजाला सीएलएफ, खानपुर द्वारा स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट से सिंघाड़ा आटे की खरीद कर आस्था सीएलएफ द्वारा कुकीज़ निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने को कहा गया। यह भी निर्देशित किया गया कि शेयर धन का अधिकतम 40% तक ही किसी गतिविधि में प्रयोग किया जाए।
इसी क्रम में बहादराबाद विकासखंड के स्वागत एवं अभिनंदन सीएलएफ के बीओडी सदस्यों तथा संबंधित ब्लॉक टीमों के साथ वेस्ट फ्लावर प्रबंधन परियोजना पर भी बैठक हुई। इस परियोजना के तहत मंदिरों व आयोजनों से एकत्र अपशिष्ट फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती एवं अन्य सजावटी उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और महिला स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
महिलाओं द्वारा फूल संग्रहण में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान हेतु त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परियोजना की लागत, क्रियान्वयन योजना, समयसीमा एवं जिम्मेदारियां स्पष्ट की गईं। सभी प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक भी लिया गया ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण
कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ