बीते 48 घंटों से आमरण अनशन पर बैठे पालिका अध्यक्ष को मिला कई पालिका अध्यक्षों का समर्थन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शासन से नगर पालिका को बजट आवंटित नही किए जाने को लेकर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी सहित सभी सभासद नगर पालिका प्रांगण में बीते एक सप्ताह से धरने पर बैठे हुए थे। मांग नही माने जाने पर सोमवार आठवे दिन से पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी आमरण अनशन पर बैठ गए थे। बुधवार को उनके आमरण अनशन को 48 घँटे से ज्यादा का समय हो चुका है।लेकिन अभी तक शासन प्रशासन से कोई भी उनकी सुध लेने नही पहुँचा है।

यह भी पढ़ें : बाहर से आए हुए प्रवासियों को रोजगार दिलाने की मुहिम को लेकर युवा कांग्रेस ने चलाया वॉल पेंटिंग अभियान

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने किया संजय वन चेतना केंद्र का स्थलीय निरीक्षण

बुधवार को आमरण अनशन के तीसरे दिन पालिकाध्यक्ष के अनशन को पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत,लालकुआं पालिका अध्यक्ष लालचंद सिंह, बाजपुर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह, चंपावत पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र चुनोतियाँ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,सहित फड़ व्यसायी फोटोग्राफर रिक्शा चालक सहित कई लोगो का समर्थन मिल चुका है।

यह भी पढ़ें : नगरपालिका के समर्थन में कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

सचिन नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पालिका वित्तीय संकट से जूझ रही है। पूर्व से ही पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और एरियर का करीब 9 करोड़ रुपया बकाया है। इधर कोरोना के चलते विभिन्न साधनों से होने वाली करीब चार करोड़ का अब तक पालिका को नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट ने लिए राज्य हित में कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें : देश में इस बार मानसून रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में पालिका की ओर से कई बार शासन से इस बकाएदारी चुकाने के लिए शासन से बजट की मांग की जा चुकी है। बीते दिनों ही पालिकाध्यक्ष खुद बजट की मांग को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर चुके है, लेकिन कई बार मांगो के बावजूद शासन से बजट नहीं मिला। अब पालिकाबोर्ड ने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। ईधर कर्मचारी संगठनों व भवाली देवभूमि व्यपार मंडल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सरिता आर्य,मुकेश जोशी व आज वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य का भी धरना प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें : टोस्टमास्टर्स क्लब और संचार व नेतृत्व क्षमता विकास- कैसे करते हैं टोस्टमास्टर्स क्लब कार्य

यह भी पढ़ें : पालिकाध्यक्ष के आमरण अनशन को लेकर पूर्व विधायक सरिता आर्य ने विधायक संजीव आर्य पर खड़े किए सवाल

यह भी पढ़ें : पालिका अध्यक्ष के अनशन को मिला जन समर्थन,,कल कई पालिका अध्यक्ष पहुंचेंगे कुमाऊ कमिश्नरी

Ad Ad Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page