नवल बिष्ट का उत्तराखंड न्यायिक सेवा में चयनित होने पर पूर्व विधायक ने दी शुभकामनाएं

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के निकटवर्ती क्षेत्र भूमियाधार के नवल बिष्ट ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन मुख्य परीक्षा पास की है। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिसके बाद नवल को बधाई व शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा हुआ है। वही आज महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भी नवल से मुलाकात कर उनको बधाई दी, और उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

वही नवल बिष्ट ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। नवल बिष्ट की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली से पास की। जिसके बाद उन्होंने अल्मोड़ा से लो की ट्रेनिंग की। अभी नवल बिष्ट वर्तमान में नैनीताल कलेक्ट्रेट में वकील की ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने जज की ट्रेनिंग करके नगर का नाम रोशन किया है। वही उनके पिताजी आनंद सिंह बिष्ट की भूमियाधार में जनरल स्टोर की दुकान है। और माता सरोज बिष्ट ग्रहणी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। वही कमल बिष्ट पुनीत बिष्ट अंकित बिष्ट गौरव बिष्ट मनीष बिष्ट आकाश बिष्ट पंकज बिष्ट आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page