पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- पहाड़ की ओर जा रही पिकअप बेकाबू होकर गौला नदी किनारे खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर चालक का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार सूरज कुमार (24 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी गुरुवार की सुबह करीब दस बजे काठगोदाम वाहन संख्या यूके 04 2942 से पहाड़ की ओर जा रहा था। इस बीच रानीबाग में चित्रशिला घाट के समीप संकरी सड़क पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से 50 फिट नीचे खाई में गिर गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका और 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त