उत्तराखंड के लिए लगातार चौथा दिन राहत की खबर के साथ
नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के लिए लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर राहत की खबर आयी है. सायं 5 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में आज भी कोई नया कोरोना संक्रमण का केस दर्ज नहीं हुआ, जो इस बीमारी से लड़ने में लगे उन कर्मवीरों के साथ साथ पूरे प्रदेश के निवासियों के लिए भी उत्साहवर्धन का समाचार है. वहीँ दूसरी तरफ एक और सुखद समाचार यह है की 35 में से 7 कोरोना पॉजिटिव के मरीज स्वास्थय लाभ कर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस तरह अब राज्य में 28 केस कोरोना पॉजिटिव के रह गए है, जो निश्चित् रूप से उत्साहवर्धक समाचार है। कुल 1820 सैंपलों में से 1452 सैंपल नेगेटिव आये हैं , और 333 सैंपलों का रिजल्ट आना बांकी है. 53970 लोगों को राज्य में होम क्वरेन्टीन किया गया है और 1823 संस्थागत क्वरेन्टीन किये गए हैं. ३७३ लोगों को हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है. जहाँ एक ओर अन्य राज्यों में संक्रमण के मामले काफी तेजी से फ़ैल रहे हैं, राज्य में निश्चित रूप से सरकार के द्वारा किये गए प्रयासों के कारण कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक लगाम लगी हुई है.


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त