प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन
प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
नैनीताल ( nainilive.com)- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समापन हुआ. बुधवार को समारोह का शुभारंभ कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत (आईएएस) एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मैत्रीपूर्ण कैरम मैच भी खेला जिसका उपस्थित अधिवक्ताओं व दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया.

फाइनल मुकाबलों में डबल्स वर्ग के खिताबी मुकाबले में पंकज कुमार एवं तस्लीम की जोड़ी ने स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू एवं हंसराज सिजवाली की जोड़ी को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की. वहीं सिंगल्स वर्ग के रोमांचक फाइनल में चंद्रप्रकाश ने मुकेश चंद्रा को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया. समापन अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल (आईएएस) जिला उपभोक्ता आयोग नैनीताल के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल व न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए. अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया.
बार एसोसिएशन के सांस्कृतिक सचिव अधिवक्ता उमेश कांडपाल की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. समारोह के अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने आयोजन की सफलता के लिए खेल सचिव डी.एस. दानू सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुवे कहा कि अधिवक्ताओं की व्यस्त दिनचर्या के बीच ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और खेल भावना को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं. इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल उपाध्यक्ष कमल चिलवाल उप सचिव नीरज गोस्वामी सहित समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित स्वैच्छिक संस्था धरोहर खुला बाल आश्रय गृह का निरीक्षण
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जी0 बी0 पन्त राजकीय इंटर कॉलेज भवाली छात्र छात्रों व पी0एल0वी0 अधिकार मित्रो एस0डी0आर0एफ0 के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण व विधिक साक्षरता एवं जगरूकता शिविर का आयोजन
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण कार्य का उच्चाधिकारियों द्वारा किया निरीक्षण
मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’ : भावना मेहरा