बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ, देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल में आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। 23 एवं 24 जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के नामचीन विद्यालयों की ताइक्वांडो टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर श्री भगवान बंसल (जय भगवान) ने किया। 75 वर्षीय श्री भगवान बंसल वर्ष 1970 से पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने डरबन में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही कुल 20 अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  एरीज भारत के वैज्ञानिक स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीकः राज्यपाल

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बिड़ला विद्या मंदिर के वित्तीय प्रबंधक संजय गुप्ता, मुखर्जी निर्वाण, खेल विभाग से पृथ्वीराज सिंह किरौला, लीला सिंह बिष्ट एवं केदार सिंह गड़िया, उपप्रधानाचार्य राकेश मुलासी, हेडमास्टर अजय शर्मा, जतिन ग्रोवर, तुषार मिश्रा, आलोक अस्थाना, कुणाल जोशी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। आगामी मुकाबलों में देशभर से आए प्रतिभागी विभिन्न वर्गों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन आश्रम सतखोल आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक सशक्तीकरण का उत्कृष्ट केन्द्र : राज्यपाल
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page